कैथल। इनेलो की 25 सितंबर को होने वाली सद्भावना रैली को लेकर नेताओं का बैठकों का दौर जारी है। गुरुवार को इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व संसदीय सचिव रामपाल माजरा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान ने आर के एम पैलेस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और रैली की अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। गौरतलब है कि इनेलो देवीलाल का जन्मदिवस करनाल में सद्भावना दिवस के तौर पर मनाने जा रही है। इस मौके पर अरोड़ा ने कहा कि रैली उनके ही पिछले रिकार्ड तोड़ेगी और इसमें अपार जनसमूह उमड़ेगा। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार की फसल बीमा योजना और ऑनलाइन खरीद किसानों के हित में नही है। इसके जरिये सरकार किसानों के ऋण माफ़ ना करके उनकी जो कमाई है ऋण अदायगी के रूप में हड़पना चाहती है। राजकुमार सैनी के विषय में बोलते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा की आरक्षण के मामले की हाई कोर्ट के जज से जांच करवा लो अगर उसमें इनेलो के नेता दोषी हैं तो उन्हें सजा दो नही तो राजकुमार सैनी को सजा दो।