आइये जानते हैं ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को जिन्हें शादी के बाद नहीं अपनाया ससुराल ने..

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 14 सितम्बर 2017, 7:17 PM (IST)

हाल ही में रेखा की बायोग्राफी रेखा-द अनटोल्ड स्टोरी लांच हुई।जिसने रेखा के जीवन से जुड़े उन सब राजों से पर्दा उठाया जिन्हें उनके फैन्स जानना चाहते थे। इस किताब में रेखा के जीवन को काफी बारीकी से बताया गया है। इस किताब में यह भी बताया गया कि रेखा की पहली शादी वर्ष 1973 में बॉलीवुड अभिनेता विनोद मेहरा से हुई थी। शादी के बाद जैसे ही रेखा विनोद की मां के पैर छूने को झुकी तो उन्होंने चप्पल निकाल ली और उन्हें अपनी बहु स्वीकारने से इंकार कर दिया। जिसके बाद रेखा अपने घर वापस आ गयी। हालांकि वर्ष 2004 में सिमी ग्रेवाल के साथ इंटरव्यू में रेखा ने विनोद मेहरा से अपनी शादी की बात का खण्डन करते हुए उन्हें अपना वेलविशर बताया। बॉलीवुड में सिर्फ रेखा ही नहीं बल्कि और भी कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें शादी के बाद उनके ससुराल में बहु होने का दर्जा नही मिला।
आइये जानते हैं स्लाइड्स में ऐसी ही बॉलीवुड एक्ट्रेस को ......

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सनी लियॉन बॉलीवुड इंडस्ट्री में सनी लियॉन आज एक कामयाब अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं लेकिन शादी के बाद सनी लियोनि को भी उनके ससुराल वालों ने नहीं अपनाया।

हेमा मालिनीजिस वक्त हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने शादी की, उस वक्त धर्मेंद्र का अपनी पहली पत्नी से तलाक नहीं हुआ था. फिर भी हेमा मालिनी से उन्होंने दूसरी शादी कर ली, इसलिए हेमा मालिनी को उनके ससुराल वालों ने बहु के रुप में कभी स्वीकार नहीं किया।

श्री देवी बोनी कपूर की दूसरी पत्नी हैं, पहली पत्नी के होते हुए भी बोनी ने श्रीदेवी से शादी की, जो कि शादी से पहले ही प्रेगनेंट थीं। लिहाजा दोनों की शादी से नाराज़ परिवार वालों ने शादी के बाद श्रीदेवी को बहु के रुप में कभी स्वीकार नहीं किया।

स्मिता पाटिल स्मिता पाटिल अभिनेता राज बब्बर की दूसरी पत्नी थीं। राज बब्बर का पूरा परिवार इस शादी के खिलाफ था इसलिए स्मिता को शादी के बाद उनके ससुराल में कभी बहु का दर्जा नहीं मिला।

मधुबालामधुबाला और किशोर कुमार दोनों शादी के बंधन में तो बंध गए, लेकिन किशोर कुमार के घरवालों ने मधुबाला को बहु के रुप में कभी भी नहीं अपनाया।
पर्स में ना रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाओगे कंगाल

ऐसे घर में नहीं रूकती लक्ष्मी