बस्ती।सदर कोतवाली के नेबुलवाताल मोहल्ले में शराबी पति ने अपनी ही पत्नी को जिंदा जला दिया,जिसके बाद पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल कर्मचारियों के हड़ताल से जली महिला की इलाज ना होने से मौत हो गई । मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि दहेज में वह कई महीनों से बाइक मांग रहा था, गरीबी की वजह से हम लोग बाइक नहीं दे सके, जिसकी वजह से वह उनकी लड़की को प्रताड़ित करने लगा, शराब के नशे में आए दिन मारपीट करने लगा और मिट्टी का तेल डाल कर जिंदा जला दिया, मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, घटना के बाद से आरोपी पति फरार है।