बुराड़ी हत्याकांडः पुलिस को बताया 27 वार का सच, लाश की फोटो की थी व्हाट्सऐप

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 22 सितम्बर 2016, 11:19 AM (IST)

नई दिल्ली। बुराड़ी में युवती करूणा की हत्या के आरोपी युवक ने पुलिस पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है। युवक ने पुलिस को बताया कि एकतरफा प्यार नहीं बल्कि प्यार में धोखा मिलने पर उसने ऐसा कदम उठाया। घटना से एक घंटे पहले वह करूणा से जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन पर मिला था। जहां उन दोनों को नोकझोंक हुई। उसे डराने के लिए युवक ने पहले उसके बैग पर कैंची से पहला किया। इसपर युवती ने गुस्से में कहा कि उससे यह भी नहीं होगा। उसने करूणा की हत्या करके उसकी लाश की फोटो किसी को व्हाट्सऐप की।

करूणा की यह बात युवक को इतनी लग गई कि उसने उसपर कैंची से 27 बार हमला किया। 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए युवक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि युवती के किसी अन्य युवक के साथ संबंध है और उससे मिलती भी है। अभी कुछ दिन पहले भी वह करूणा से मिलकर उसके फोन से सिम निकाल लिया था। और उसने उसका सिम निकालकर अपने मोबाइल में लगाया और उसका व्हाट्सऐप डाउनलोड किया था।

उसकी व्हाट्सऐप की डीपी पर उसने करूणा और मोहित यादव नाम के लड़के की फोटो देखी थी। उसे करूणा के फेसबुक का पासवर्ड भी पता था। उसने दोनों की बातचीत चेक की। प्यार में धोखा उससे बर्दास्त नहीं हुआ। घटना के दिन उन दोनों की मुलाकात हुई थी। करूणा के पिता के फोन पर वह घर चली गई। उसे करूणा की स्कूल टाइमिंग मालूम थी। उसने करूणा को लेबर चौक पर रोक लिया। उसने कैंची से उसके बैग पर वार किया। इसपर करूणा ने तंज कसा और उसका गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया। उसे कैंची से 27 वार करके उसकी निर्मम हत्या कर दी।