जयपुर। जेडीए में बुधवार को खासा विवाद खड़ा हो गया। यहां पृथ्वीराज नगर की हनुमान वाटिका कॉलोनी के नियमन के लिए स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया और तोडफ़ोड़ तक कर डाली। इतना ही नहीं इस बीच एक व्यक्ति खुद पर पेट्रोल छिडक़कर आत्मदाह करने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे हिरसात में ले लिया।
गुस्साए लोगों ने जेडीए में रखे गमले व अन्य वस्तुएं तोड़ दी और जमकर
जेडीए प्रशासन को कोसा। उनका कहना था कि प्रशासन को कई बार इस बारे में कह
चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती। जब भी शिविर की तिथि घोषित होती, उसे एक
दिन पहले निरस्त कर दिया जाता है। जेडीए मेें लोगों की नाराजगी का ये
घटनाक्रम काफी देर चला, जिसमें लोगों को जो हाथ पड़ा वहीं तोडफ़ोड़ कर दी।
पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिर तार किया है। ये है मामला
असल
में मामला जोन 16 पृथ्वीराज नगर की हनुमान वाटिका कॉलोनी के नियमन का है।
कॉलोनी 60 फीट रोड को 40 फीट करने के निर्णय के बाद भी जेडीए प्रशासन ने
कॉलोनी का नियमन शिविर नहीं लगवाया। स्थानीय लोगों ने इस संदर्भ में कई बार
ज्ञापन भी दिया, लेकिन जेडीए अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया है जिससे
लोगों में आक्रोश है।
नियमन की नाराजगी को लेकर दर्जनों महिला-पुरूष विरोध करने जेडीए मुख्यालय पहुंचे। जैसे ही वे जेडीसी शिखर अग्रवाल से मिलने के लिए उनके चैंबर जाने लगे तो सुरक्षा गार्डो ने रोक लिया और प्रतिनिधि मण्डल को जाने के लिए कहा। इस पर लोग अड़ गए और जेडीसी को नीचे पोर्च में बुलाने की मांगी कीे। काफी देर बाद जब जेडीसी किसी काम से जेडीए से निकलने लगे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया।