अजमेर। पुष्कर में बुधवार को उस समय तनाव फैल गया। जब मामूली बात को लेकर दो गुट आमने सामने हो गए। दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अे हालात को नियत्रण में लिया और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार पुष्कर के सब्जी मंडी स्थित शिवचैक में विवाद मेडिकल स्टोर पर आपसी कहासुनी के बाद शुरू हुआ। देखते ही देखते इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। हालात इतने बिगड़े कि आकोशित लोगों को नियंत्रण में लेने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद दोनों तरफ से रूक रूक कर पथराव जारी रहा। वही मामले की जानकारी मिलते ही अतिरित्त पुलिस अधीक्षक भोलाराम सहित सीओ ग्रामीण राजेन्द्र त्यागी और आसपास के कई थानों से जाब्ता मौके पर बुलवाया गया।