कानपुर: क्लाउड कम्यूटिंग से इन्टरनेट आधारित पुस्तकालय का प्रबन्धन बहुत ही कम लागत में एवं कम समय में किया जा सकता है। उ.प्र वस्त्र प्रौधोगिकी संस्था में पॉली टेक्निक पुस्कालयाध्क्षों के लिए एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तीसरे दिन कुलसचिव आईपी मिश्र ने उक्त विचार व्यक्त करते हुए पुस्तकालय प्रबन्ध में क्लाउड कम्प्यूटिंग के विभिन्न आयामों पर चर्चा की।
साफ्टवेयर एक्सपर्ट केशव द्वारा विश्व में प्रचलित एवं संस्थान में स्थापित इन्टीग्रेटेड लाइब्रेरी मैनेजमेन्ट साफ्टवेयर पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया और दिव्यांगों को अनुकूल बनाने के लिए ज़रूरी सुविधाओं पर विचार मंथन भी हुआ। कार्यक्रम का संचालन सीमा शुक्ला और डा. मुकेश कुमार सिंह ने किया।
निदेशक डीबी शाक्यवार ने पुस्तकालय तकनीकी को जन सामान्य के लिए सुलभ बनाने हेतु पुस्तकालय को ऑनलाइन उपलब्ध कराने हेतु शीघ्रता से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।