जिला टास्क फोर्स की हुई बैठक

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 21 सितम्बर 2016, 6:09 PM (IST)

पंचकूला। जिला उपायुक्त और जिला टास्क फोर्स कमेटी की चेयरमैन डाॅक्टर गरिमा मित्तल ने बुधवार को कमेटी की बैठक ली। जिला सचिवालय के सभागार में हुई बैठक के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदनों के प्रार्थियों का साक्षात्कार भी लिया गया। साक्षात्कार के बाद 46 आवेदनों में से 31 को स्वीकृत कर 10 आवेदन रद्द कर दिए गए। वहीं 5 प्रार्थी साक्षात्कार के लिए नहीं आए थे। खादी ग्रामोद्योग कमीशन के माध्यम से आए 56 आवेदनों में से 30 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है।