एक बार फिर माइनिंग पर लगी रोक

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 21 सितम्बर 2016, 5:33 PM (IST)

यमुनानगर। जिले में माइनिंग को खुले अभी 3 महीने ही गुजरे थे कि एनजीटी ने फिर से माइनिंग पर रोक लगा दी है। प्रदूषण विभाग ने खनन विभाग को एक लेटर लिखकर तुरंत प्रभाव से माइनिंग पर रोक लगाने के आदेष दिए हैंै। अब 29 सितंबर को इस मामले में एनजीटी कोर्ट में सुनवाई होगी और उसी दिन फैसला होगा कि माइनिंग फिर से शुरू की जाए या नहीं।