स्वास्थ्य मंत्री का घमंड है टेक्निशियनों को निलंबन का कारण

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 21 सितम्बर 2016, 5:02 PM (IST)

कुरुक्षेत्र। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर निशाना साधते हुए कहा है कि लेब टेक्निशियन के निलंबन के पीछे असली वजह अनिल विज का अहम है। अरोड़ा बुधवार को कुरुक्षेत्र स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने 25 सितम्बर को करनाल में होने जा रही रैली के लिए सब लोगो को पहुँचने की अपील की है। अरोड़ा ने सरकार पर लगाया आरोप कि सरकार किसानों का धान मंडी में लुटवा रही है।