कीवियों पर पडी है कोहली की सबसे ज्यादा मार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 21 सितम्बर 2016, 4:57 PM (IST)

नई दिल्ली। पिछले दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर करिअर का पहला दोहरा शतक जडऩे वाले भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली अब स्वदेश में भी अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं। भारत को इस सत्र में अपनी धरती पर न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया व बांग्लादेश के खिलाफ मिलाकर 13 टेस्ट खेलने हैं। अभियान की शुरुआत 22 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट से होगी।

हर देश के गेंदबाजों के लिए कड़ी चुनौती बने कोहली का सबसे बढिय़ा औसत न्यूजीलैंड के खिलाफ है। कोहली ने कीवी टीम के विरुद्ध चार टेस्ट में 85.20 के औसत से 426 रन जुटाए हैं। इनमें दो शतक व तीन अर्धशतक शुमार हैं। वैसे कोहली ने अब तक ओवरऑल 45 टेस्ट में 45.06 के औसत से 3245 रन बनाए हैं। इसमें 12 शतक व 12 अर्धशतकों का योगदान है।

अब हम नजर डालेंगे औसत के आधार पर अन्य देशों के खिलाफ टेस्ट में कोहली के प्रदर्शन पर :-

1

विरुद्ध : ऑस्ट्रेलिया
टेस्ट : 12
रन : 1276
टॉप स्कोर : 169 रन
औसत : 60.76
स्ट्राइक रेट : 57.27
50/100 : 3/6

2

विरुद्ध : दक्षिण अफ्रीका
टेस्ट : 6
रन : 472
टॉप स्कोर : 119 रन
औसत : 47.20
स्ट्राइक रेट : 53.94
50/100 : 2/1


3

विरुद्ध : श्रीलंका
टेस्ट : 3
रन : 233
टॉप स्कोर : 103 रन
औसत : 38.83
स्ट्राइक रेट : 51.77
50/100 : 1/1


4

विरुद्ध : वेस्टइंडीज
टेस्ट : 10
रन : 502
टॉप स्कोर : 200 रन
औसत : 38.61
स्ट्राइक रेट : 53.86
50/100 : 3/1


5

विरुद्ध : इंग्लैंड
टेस्ट : 9
रन : 322
टॉप स्कोर : 103 रन
औसत : 20.12
स्ट्राइक रेट : 39.12
50/100 : 0/1


6

विरुद्ध : बांग्लादेश
टेस्ट : 1
रन : 14
टॉप स्कोर : 14
औसत : 14.00
स्ट्राइक रेट : 63.63