झूठ मुकदमे रोकने के लिए रेंज आईजी ने दिए निर्देश

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 21 सितम्बर 2016, 4:31 PM (IST)

हिसार। आईजी ओपी सिंह ने महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये समय-समय पर विभिन्न निर्देश दिए गए है। जिनकी समीक्षा बुधवार को आयोजित बैठक में की गई। बैठक मेें रेंज के पांचों जिलों से पिछले चार वर्षो के दौरान अपराधों के बारे रिकार्ड तलब कर सही आंकडों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि महिला विरुद्ध घटित अपराधों के ग्राफ में रेंजभर में कमी आई है। उन्होंने कहा कि बहुत से महिला विरुद्ध अपराधों के दर्ज मुकदमे अनुसंधान उपरान्त झूठे पाये गये जो रेंज पुलिस द्वारा अनुसंधान उपरान्त खारिज किये गये। इस तरह के केसों में हो रही बढोतरी को रोकने के लिये पुलिस अधीक्षकों को दिशा निर्देश जारी किये हैं।