झुंझुनूं। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन बुधवार को झुंझुनूं के पिलानी पहुंचे। यहां झुंझुनूं कलक्टर बी.एल. मीणा, एसपी एस.के. गुप्ता तथा सीरी निदेशक प्रो. शांतनु चौधरी ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान ‘सीरी’ के 64वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया और अच्छे काम करने वाले वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और कर्मचारियों को सम्मानित किया।
पौधरोपण भी किया
इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री ने सीरी में पौधारोपण भी किया। इससे पूर्व
पिलानी आने पर केंद्रीय मंत्री का बैंड से अभिवादन किया गया। केन्द्रीय
मंत्री के साथ पद्मश्री प्रो. के. शंकर भी मौजूद रहे।