लखनऊ। लखनऊ। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की समाजवादी आवास योजना में पहले आओ पहले पाओ के तहत फ्लैट मिलेंगे। परिषद की 238 बीं बोर्ड बैठक में यह फैसला लिया गया है। आवास आयुक्त व सचिव आरपी सिंह ने बताया कि अवध विहार योजनाए वृंदावन योजना और आम्रपाली में करीब 6 हजार फ्लैट समाजवादी आवास योजना के तहत बन रहे हैं। अवध विहार योजना और वृंदावन योजना में परिषद की समाजवादी योजना निर्माणाधीन है। सिंह ने बताया कि अलग-अलग शहरों में करीब 10 हजार समाजवादी आवास बन रहे हैं। जिनमें अब तक करीब 9 हजार फ्लैट बिक चुके हैं।