शिक्षकों के स्थाईकरण सहित अन्य मांगों पर दिया धरना

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 सितम्बर 2016, 6:26 PM (IST)

बारां । राजस्थान शिक्षक संघ (राधाकृष्णन) ने मंगलवार को बारां जिला कलेक्टर कार्यालय पर धरना देकर, शिक्षकों के स्थाईकरण सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया। राजस्थान षिक्षक संघ (राधाकृष्णन) के जिला उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह गौड़ ने बताया कि मिनी सचिवालय पर वर्श 2012 में नियुक्त शिक्षकों के स्थाईकरण सहित अन्य मांगों को लेकर धरना दिया गया है । शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले के शिक्षकों ने किए गये धरने व प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लिया ।