हरियाणा में रेड अलर्ट जारी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 सितम्बर 2016, 4:50 PM (IST)

चंडीगढ़। उरी में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। ग्रह विभाग को ख़ुफिय़ा विभाग से कुछ आतंकी हमले के इनपुट मिले थे जिसके बाद प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ये जानकारी हरियाणा के ग्रह विभाग के अतरिक्त मुख्य सचिव रामनिवास ने दी। उन्होंने कहा की प्रदेश के तमाम सैन्य ठिकानों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है और प्रदेश सरकार की तरफ से लगातार सेना के साथ कॉर्डिनेशन बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा की प्रदेश में किसी भी अप्रिय घटना को नहीं होने दिया जायेगा।