एक पायदान आगे बढ़ सकते हैं कोहली, ये हैं टॉप-10

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 सितम्बर 2016, 3:05 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 सितंबर से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में तीन मैच की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। विराट कोहली टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सीरीज में रनों की बरसात होगी। ऐसे में कोहली भी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट सकते हैं।

कोहली भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पोली उमरीगर के साथ संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर हैं। कोहली ने 45 टेस्ट में 12 शतक व 12 अर्धशतकों की मदद से 45.06 के औसत की बदौलत 3245 रन जुटाए हैं। उनका टॉप स्कोर 200 रन है। कोहली दो और शतक लगाने पर 9वें स्थान पर पहुंच जाएंगे।

आईए अब देखें टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले 9 भारतीयों का प्रदर्शन :-

सचिन तेंदुलकर

करिअर : 1989 से 2013
टेस्ट : 200
रन : 15921
टॉप स्कोर : नाबाद 248 रन
औसत : 53.78
अर्धशतक : 68
शतक : 51

राहुल द्रविड़

करिअर : 1996 से 2012
टेस्ट : 163
रन : 13265
टॉप स्कोर : 270 रन
औसत : 52.63
अर्धशतक : 63
शतक : 36

सुनील गावसकर

करिअर : 1971 से 1987
टेस्ट : 125
रन : 10122
टॉप स्कोर : नाबाद 236 रन
औसत : 51.12
अर्धशतक : 45
शतक : 34

वीरेंद्र सहवाग

करिअर : 2001 से 2013
टेस्ट : 103
रन : 8503
टॉप स्कोर : 319 रन
औसत : 49.43
अर्धशतक : 31
शतक : 23

मोहम्मद अजहरुद्दीन

करिअर : 1984 से 2000
टेस्ट : 99
रन : 6215
टॉप स्कोर : 199 रन
औसत : 45.03
अर्धशतक : 21
शतक : 22

दिलीप वेंगसरकर

करिअर : 1976 से 1992
टेस्ट : 116
रन : 6868
टॉप स्कोर : 166 रन
औसत : 42.13
अर्धशतक : 35
शतक : 17

वीवीएस लक्ष्मण

करिअर : 1996 से 2012
टेस्ट : 134
रन : 8781
टॉप स्कोर : 281 रन
औसत : 45.97
अर्धशतक : 56
शतक : 17

सौरव गांगुली

करिअर : 1996 से 2008
टेस्ट : 113
रन : 7212
टॉप स्कोर : 239 रन
औसत : 42.17
अर्धशतक : 35
शतक : 16

गुंडप्पा विश्वनाथ

करिअर : 1969 से 1983
टेस्ट : 91
रन : 6080
टॉप स्कोर : 222 रन
औसत : 41.93
अर्धशतक : 35
शतक : 14