रूस ने पाक के साथ सैन्य अभ्यास किया रद्द, कहा हम भारत के साथ

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 सितम्बर 2016, 3:02 PM (IST)

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के उरी सेना के मुख्यालय पर हुए आतंकवादी हमले के बाद रूस ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। भारत का समर्थन करते हुए उसने पाकिस्तान के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास को रद्द कर दिया है। रूस ने यह कदम ऐसे समय उठाया हैए जब भारत ने दावा किया है कि उरी में सेना के शिविर पर जो हमला हुआ है उसमें पाकिस्तान का हाथ है।

रूसी राजदूत अलेक्जेंडर कदाकिन ने कहा कि पाकिस्तान के साथ अब सैन्य अभ्यास का सवाल नहीं है। यह सैन्य अभ्यास अगले महीने गिलगित और बलुचिस्तान में होना था। रूस ने इसके साथ ही पाकिस्तान के साथ हथियारों का सौदा भी रद्द कर दिया है। अब वह पाकिस्तान को नहीं बाकी बचे एमआई 35 हेलीकॉप्टर देगा। रूस ने साफ शब्दों में कहा है कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ है।