इलेक्ट्रॉनिक बिजली मीटर बदलने के विरोध मेंप्रदर्शन

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 19 सितम्बर 2016, 11:25 PM (IST)

रोहतक। खरक जाटान गांव के ग्रामीणों ने नए इलेक्ट्रॉनिक बिजली मीटर बदलने के विरोध में सोमवार को जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। ग्रामीणों के अनुसार बिजली विभाग पूरे गांव में पुराने बिजली के मीटर हटाकर नए इलेक्ट्रॉनिक बिजली मीटर लगा रही है। जो पुराने मीटर की बजाय पांच गुणा तक रीडिंग निकालते है।