जिला कांग्रेस देहाती ने फूंका बड़ी देग का पुतला

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 19 सितम्बर 2016, 7:56 PM (IST)

पटियाला। पिछले विधानसभा सेशन के दौरान अकाली दल के विधायक विरसा सिंह वलटोहा की तरफ से कांग्रेस विधायक तरलोचन सिंह को कहे जातिसूचक शब्द बोले जाने का मामला अभी थमा नहीं है। पटियाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में फुहारा चौक पर प्रदर्शन कर वलटोहा का पुतला फूंका। इस मौके पर विधायक प्रनीत कौर और जिला महिला कांग्रेस की प्रधान गुरशरण कौर रंधावा भी मौजूद थे। जिन्होंने बादल एंड कंपनी के इशारे पर अकाली विधायकों पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया।