जयपुर। प्रदेश के बीकानेर स्थित पीबीएम मेडिकल काॅलेज परिसर में स्थित आचार्य तुलसी रीजनल कैंसर ट्रीटमेन्ट एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट में आगामी 15 दिन में गामा कैमराए 3 माह में पेटस्कैन एवं आगामी 6 माह में बोनमेरो ट्रांसप्लांट प्रारम्भ करने का प्रयास किया जायेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ की अध्यक्षता में सोमवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित आचार्य तुलसी रीजनल कैंसर ट्रीटमेन्ट एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट बोर्ड की 13वीं वार्षिक बैठक में यह जानकारी दी गयी। बैठक में शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ. पृथ्वीराज सहित संबंधित अधिकारीगण एवं बीडी कल्ला सहित शासकीय परिषद के सदस्यगण मौजूद थे। राठौड़ ने बीकानेर में आगामी 6 माह में बोनमेरो ट्रांसप्लांट यूनिट करने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि दानदाताओं के सहयोग से इस केन्द्र में 1 करोड़ रुपये की लागत से सेन्ट्रलाईज आॅक्सीजन सेन्टर का निर्माण किया जायेगा। कैंसर रोग के बढ़ते रागियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए इस केन्द्र को आधुनिक कैंसर उपचार केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा।