एक केले के लिए सरेआमदो युवकों की बेरहमी पिटाई

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 19 सितम्बर 2016, 6:55 PM (IST)

कानपूर। दबंगई का एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसने तालिबानी क्रूरता की भी हदें पार कर दी। ताज़ा मामला बिठूर इलाके का है जहां एक दबंग चौकीदार के परिजनों ने सिर्फ़ एक केले के लिए दो युवकों को सरेआम ईंटो से बेरहमी से पीटा ।

कुलदीप और नन्हे को जिन लोगों ने बेरहमी से पीटा वो लोग चौकीदार विश्राम के परिजन हैं। विश्राम के परिजनों ने दोनों युवकों के मुँह पर इंटा से वार कर किया । हालांकि इनके घरो की महिलाओं ने उन्हें हिंसा करने से भी लेकिन फिर भी वो लोग नहीं माने और पिटते रहे। जब दोनों युवक बेदम हो गए तो दबंग युवकों को महिलाएं लेकर चली गईं |

विश्राम के बच्चे से कुलदीप के लड़के ने एक केला ले लिया। इसी बात पर दोनों घरों की महिलाओं में पहले लड़ाई हुई, बाद में लड़ाई घरो के आदमीयों तक पहुंच गई। वहीं पीटने वाले के परिजन (सतीश) ने बताया कि उसका भाई बाज़ार गया था तभी विश्राम के लड़के ने एक केला निकाल कर खा लिया था उसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया

इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षो की तरफ़ से मुक़दमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई भी शुरू दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों लोग आपस में भाई लगते है इनके बीच पहले से भी आपसी लड़ाई थी । इन लोगो ने बड़ी क्रूरता से मारपीट की है।