डिपो संचालकों ने किया विरोध प्रदर्शन

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 19 सितम्बर 2016, 5:01 PM (IST)

यमुनानगर। डिपो संचालकों ने राज्य सरकार की ओर से आॅनलाइन किए जा रहे कार्यों को लेकर विरोध जताया है। संचालकों ने ऑनलाइन राशन वितरण स्कीम का विरोध करते हुए कहा कि अगर सरकार आॅनलाइन काम करवाना चाहती है तो डिपो संचालकों की कमीशन राशि चार हजार से बढ़ाकर 15 हजार करें। वरना वे काम करने में असमर्थ होंगे। इसे लेकर संचालकों की ओर से मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया।