भीलवाड़ा। गणेश विसर्जन के बाद घर लौटे रहे युवक को चाकू मारकर हत्या करने के 72 घण्टे के बाद भी पुलिस द्वारा हत्यारा को गिरफ्तार नहीं करने के विरोध में सोमवार को सर्व ब्राह्मण महासभा ने लोगों को काली पट्टी बांधी। समाज के लोग शाम को घंटा-घडियाल बजाकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
महासभा के महामंत्री गोपाल सिंह पारीक ने कहा कि गणेश विसर्जन के बाद विशाल पारीक घर लौट रहा था। उसी दौरान उसको अज्ञात युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। जिसके विरोध में हमने भीलवाड़ा बन्द रखकर हत्यारों का गिरफ्तार के लिए 72 घण्टे की चेतावनी दी थी। लेकिन अब भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पायी है। जिसके कारण हमने चौराहे पर आने-जाने वालों को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया है। इसके साथ ही शाम को हम जिला कलेक्टर के बाहर घण्टा-घडियाल बजाकर जिला कलेक्टर का ज्ञापन सौंपा।