फरीदाबाद में पानी से जुड़ी समस्याओं पर किया जाएगा काम

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 19 सितम्बर 2016, 4:36 PM (IST)

फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में रह रहे लोगों को जल्द पानी की समस्या से निजात मिलने वाली है। मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एमआरआईयू) में सेंटर फॉर वॉटर मैनेजमेंट लॉन्च किया गया है। फरीदाबाद में पानी की समस्या से लडऩे के लिए इस सेंटर की शुरूआत की जा रही है। वॉटर सेंटर का लॉन्च एमआरआईयू में आयोजित हुई एक मीटिंग के दौरान किया गया।