सीएम सिटी में चोरों का आतंक

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 19 सितम्बर 2016, 1:03 PM (IST)

करनाल। शहर में चोरों का आंतक इन दिनों जोरों पर है। ताजा मामला सैक्टर 6 के मार्केट का है। जहां पर चोरों ने एक बार फिर दुकानों की छत तोडक़र चार दुकानों से हजारों रुपये की नगदी व सामान पर हाथ साफ किया है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चोरी की यह वारदात एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

चोरों ने रविवार रात्रि को एक साथ चार दुकानों पर सेंध लगाई। चोर छत के रास्ते से रस्सी के सहारे पहले एक मिठाई की दुकान में, फिर कपड़े की और फिर दो अन्य दुकानों में नकदी व सामान पर हाथ साफ करके फरार हो गये। फिलहाल चोरी की इस घटना से दुकानदारों में रोष है।