भीलवाड़ा। जिले की सरथला ग्राम पंचायत के राजपुरा के निकट पानी से भरे गड्ढे में पट्टी कातलों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा मचा दिया। सडक़ क्षतिग्रसत होने से लोगों का प्रशासन पर आक्रोश फूट पड़ा और जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर काछोला पुलिस मौके पर पहुंची।
काछोला थानाप्रभारी दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस घटना में पट्टी
कातलों के नीचे दबने से लाखालाल बलाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीन अन्य
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
घटनास्थल
पर लोगों ने पट्टी कातलों को हटाने का प्रयास भी किया, लेकिन गड्ढा गहरा
होने के कारण युवक काफी देर तक पत्थरों के नीचे दबा रहा। इस कारण उसने
तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। अन्य तीन युवकों के हाथ-पैरों पर चोट आई है।
कस्बे के लोगों ने बताया कि यह हादसा प्रशासन की लापरवाही का ही नतीजा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने गहरे गड्ढे के बारे में कई बार अवगत कराया गया, लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया।