कानपुर। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने रविवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में फ़ीज़िकल फ़िटनेस के लिए जमकर पसीना बहाया लेकिन समस्या तब खड़ी हो गई जब ग्राउंड में एक आवारा कुत्ता घुस आया। ऐसे में वहां के कर्मचारी एक दूसरे का मुंह ही ताकते रहे। कुत्ते के कारण कुछ देर के लिए खिलाडियों ने एक्सरसाइज रोक दी, किसी तरह कुत्ते को ग्राउंड से बाहर भगाने के बाद दुबारा एक्सरसाइज शुरू हो सकी।
जहां एक ओर कानपुर के ऐतिहासिक सटेडियम ग्रीनपार्क में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले 500वं टेस्ट मैच की तैयारियों को पूरा कर लिया गया तो वहीं दूसरी ओर होने वाली बारिश से इस मैच पर संकट के बादल छाने लगे है। सुबह नौ बजे भारतीय टीम के खिलाड़ी ग्रीनपार्क पहुचें जहां उन्होने फ़ीज़िकल फ़िटनेस शुरू की। इसी समय ग्राउंड पर कहीं से एक आवारा कुत्ता आ पहुचा जिसे देखकर खिलाड़ियों ने असहजता महसूस की।
उछलते-कूदते खिलाड़ियों को देखकर कुत्ता उनकी ओर आ गया जिससे खिलाडियों को एक्सरसाईज कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी। उपस्थित सिक्युरिटी द्वारा जब कुत्ते का वहां से भगाया गया उसके बाद पुनः खिलाड़ियों ने फ़ीजिकल फ़िटनेस की ट्रेनिंग शुरू की। दोपहर बाद से हुई बारिश के कारण डायरेक्टरेट पवेलियन के पोर्टिकों में जगह जगह पानी भर गया।
पिच गीली न हो इसके लिए पूरी पिच को कवर किया गया। पिच क्यूरेटर शिवकुमार के मुताबिक यदि बीव सितंबर के बार भी बारिश हुई तो मैच पर संकट छा सकता है। वहीं मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 21 से 24 सितंबर के बीच रूक रूक कर बारिश होने की संभाना जताई गयी।