रोहतक। सीएम की ओर से रेप और बीफ को छोटे मुद्दे कहे जाने पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने निशाना साधा है। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है और जिम्मेदाराना पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसे बयान देना उचित नहीं है। साथ ही हुड्डा ने चरखी दादरी को जिला बनाए जाने पर राज्य सरकार को शुक्रिया भी अदा किया। हुड्डा ने भाजपा सांसद के बयान पर जवाब देने से भी इंकार कर दिया.....