लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। राहुल भटनागर ने कहा है कि प्रदेश के समस्त जनपदों को खुले में शौचमुक्त घोषित कराने और आम जनता को उनकी आदतों में बदलाव लाने के लिए जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि खुले में शौच से होने वाली बीमारी की जानकारी आम नागरिकों को दें। खुले स्थान पर शौच से रोकने के सार्थक प्रयास सुनिश्चित करें। आम नागरिकों को निर्मित शौचालयों का उपयोग करने के लिए जागरूक करें।
समाजसेवी संस्थाओँ को भी आम लोगों को जागरुक करने में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी जनपद अथवा ब्लॉक अथवा किसी भी ग्राम को शौचमुक्त घोषित किए जाने के लिए सिर्फ़ शौचालयों का निर्माण ही काफी नहीं है। आम नागरिकों को खुले में शौच न करने के लिए जागरूक करना भी ज़रूरी है।