हरदोई जेल से दो खूंखार कैदी फरार

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 18 सितम्बर 2016, 4:19 PM (IST)

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले से संगीन धाराओं में सजा काट रहे दो कैदी जेल से फरार हो गए है। जेल प्रशासन ने कोतवाली शहर में तहरीर देकर कैदियों की धर पकड़ के लिए तलाश शुरू कर दी है। वहीं कैदियों के फरार होने में खुद जेल प्रशासन की भूमिका संदिग्ध नज़र आ रही हैं। लिहाज़ा आला अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कराने की सिफारिश जिला मजिस्ट्रेट से की है। हालांकि जेल से कैदी भागने का ये कोई नया मामला नहीं है।