रेप पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो लगाई फांसी

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 18 सितम्बर 2016, 3:45 PM (IST)

बस्ती। न्याय की उम्मीद नहीं रही तो किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कैंपेन चल रहा है तो दूसरी तरफ ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जिसे सुनकर रूह तक कांप जाती है।

दिल दहला देने वाली यह घटना बस्ती नगर थाना इलाके के मटेरा गांव का है, जहां रेप पीड़िता किशोरी को न्याय नहीं मिली तो उसने मौत को गले लगा लिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि किशोरी के साथ रेप हुआ था जिसके बाद पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन स्थानीय पुलिस और ग्राम प्रधान ने मिलकर जबरन सुलह करा दी। जिससे आहत होकर पीड़िता ने फांसी की फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।