इन दिनों हर जगह बस ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर के हॉट इंटिमेट सीन्स की चर्चा हो रही है। यहां तक की उनके इस प्रकार के सीन्स पर बच्चन परिवार ने भी आपत्ति जताई जिसके बाद शायद फिल्म से कुछ सीन काटे भी गये हैं। लेकिन सवाल यह है आखिर ऐसा क्या हुआ जो ऐश्वर्या ने सिल्वर स्क्रीन पर बोल्ड सीन देने से गुरेज नहीं की।इससे पहले भी वह दो फ़िल्में कर चुकी हैं जज्बा और सरबजीत। दोनों ही फिल्मों में ऐश्वर्या बोल्ड सीन्स से काफी दूर रही।
जज्बा फिल्म में वे एक वकील के किरदार में थी जो अपने बच्चे की जान बचने के लिए एक अपराधी को जेल से छुड़ाने के लिए उसका केस लडती है। इस फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा इरफ़ान खान और शबाना आजमी भी है। इस फिल्म में ऐश्वर्या की जबरदस्त एक्टिंग बावजूद फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमल नहीं दिखा सकी और फ्लॉप साबित हुई।
ओमंग कुमार निर्देशित फिल्म सरबजीत एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी। फ़िल्म में ऐश्वर्या राय,रणदीप हूडा तथा ऋचा चड्ढा मुख्य किरदार है। इस फिल्म के चर्चे उस वक्त काफी थे, बावजूद इसके फिल्म नहीं चली। ऐश्वर्या राय बच्चन के बेहतरीन एक्टिंग के बाद भी दर्शको ने उन्हें पसंद नही किया।
ह्म्म्म ऐश्वर्या ने अपनी आगामी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में काफी बड़ा रिस्क लिया है। फिल्म के टीजर रिलीज होने के बाद से ऐश्वर्या अपने बोल्ड दृश्यों के चलतें काफी सुर्ख़ियों में छाई हुईं हैं। बता दें अभी तक ऐश्वर्या के खाते में कोई भी 100 करोड़ी फिल्म नहीं है, क्या हम ऐसा कह सकते है कि, हिट होने के लिए ऐश्वर्या ने भी वही रास्ता अपनाया जो सरल है ? ह्म्म्म अगर उनकी यह फिल्म हिट होती है तो उनके करियर की सेकंड इनिंग की शुरुआत होगी वरना उनका करियर कभी भी किसी वक्त खत्म हो सकता है। ऐसा हम नहीं उनकी फिल्मो का प्रदर्शन कह रहा है।