चित्तौडग़ढ़। हम सभी भारतीयों को वक्त के मुताबिक आगे बढऩे के लिए जितनी भी संस्कृतियों के सम्पर्क में हम आते हैं उनकी अच्छाइयों को हमें अपनाना चाहिये। मगर हमें अपनी भारतीय संस्कृति को भूलने की गलती नहीं करनी चाहिये। चाहे भाषा, कला या साहित्य का मसला हो। अपनी धरती और उसकी गौरवशाली धरोहर को जीने और महसूसने का आनन्द और ही है। बनारस की प्राचीन को कथक नृत्य के माध्यम से मैं देश और विदेश में अपनी तरफ से ले जा रहा हूँ। यह यात्रा बड़ी उत्साहवर्धक और मेरे लिए आनन्ददायक है। मीरा की धरती पर प्रस्तुतियाँ देकर मैं बहुत अभिभूत हूँ। उक्त विचार बनारस घराने के युवा कथक नृतक विशाल कृष्णा ने स्पिक मैके द्वारा आयोजित विरासत 2016 के दौरान चित्तौडग़ढ़ में आयोजित अपने दो कार्यक्रमों के दौरान व्यक्त किये।