ऐश्वर्या राय उन ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं जो कुछ भी करती हैं तो खबर बन जाती है। अब फिल्म ऐ दिल है मुश्किल को ही ले लीजिये, जबसे फिल्म का टीजर और गाने रिलीज हुए हैं तबसे हर कोई रणबीर-ऐश्वर्या की केमिस्ट्री की ही बातें कर रहा है। अब बातें हो भी क्यों ना आखिर वह बच्चन खानदान की बहु जो ठहरी। अब स्टार्स के साथ तो ये आम बात है लेकिन कई बार ऐश कंट्रोवर्सी की वजह से भी सुर्खियों में रही हैं। सलमान-विवेक ओबोरॉय से जुड़ी कंट्रोवर्सी तो सभी जानते हैं लेकिन कई ऐसी भी कंट्रोवर्सी हैं जिन्हें बारे में आपको शायद पता नहीं हो या याद नहीं हों।
आइये चलते हैं थोड़ा फ्लैशबैक में देखते हैं ऐसी कंट्रोवर्सी के बारे में..........
ऐश और सलमान की डेटिंग हम दिल दे चुके सनम से शुरू हुई थी लेकिन ब्रेक के बाद ऐश ने सलमान पर फिजिकल और मेंटल टार्चर करनेका आरोप लगाया।
चलते चलते के सेट पर बार-बार सलमान के दखल की वजह से शाहरूख से ऐश को फिल्म से हटवाकर रानी को रखा था।
ऐश और विवेक ओबरॉय विवेक जब ऐश को डेट कर रहे थे तो सलमान ने उन्हें धमकी तक दी थी और जब विवेक ने इसका खुलासा किया तो ऐश ने मीडिया के सामने विवेक को इमेच्योर तक कह दिया था। विवेक ने बाद में एक इंटरव्यू में ऐश को बॉलीवुड का सबसे फेक स्टार कहा था।
शक्ति कपूर ने एक बार कहा था कि ऐश ने सुभाष घई से रोल के लिए भी कास्टिंग काउच का सहारा लिया था।
धूम 2 में भी ऋति के साथ किसिंग सीन के बच्चन परिवार को नहीं पसंद आया था जिसकी वजह से काफी विवाद हुआ था।
जब ऐश प्रेग्नेट थी तब मधुर भंडारकर ने आरोप लगाया था कि उन्होंने हिरोइन साइन की थी और मधुर से प्रेग्नेंसी की बात छुपाई।
आराध्या के होने के बाद वजन ना कम कर पाने की वजह से भी वो काफी सुर्खियों में रहीं थीं।