अपने अधिकारों के लिए सबसे भिड़ गई यह बहुरानी

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 18 सितम्बर 2016, 10:42 AM (IST)

यमुनानगर। शहर की कृष्णा कालोनी स्थित एक घर में एक महिला ने अपने अधिकार प्राप्ति के लिए ससुराल वालों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। दरसल उत्तरप्रदेश के हापुड़ की रहने वाली शिखा ने यमुनानगर निवासी कर्ण से प्रेेम विवाह किया था।

लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही कर्ण शिखा को छोडक़र अपने परिवार के पास आ गया है। लेकिन शिखा भी हिम्मत कर ससुराल पहुंच गई। जब ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला तो वह गेट फांद कर भीतर चली गई। इसी बीच ससुराल वालों और शिखा के बीच हाथापाई भी हो गई।

ससुराल वालों का कहना था कि कर्ण यहां नहीं रहता है उन्होंने उसे बेदखल कर दिया है। इस बीच उन्होंने शिखा को धक्का देकर घर से बाहर निकालने का भी प्रयास किया। इसी बीच मामला बढ़ता देख ससुराल वालों ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने आकर दोनों का समझाया और जांच प्रारंभ कर दी है।