नई दिल्ली। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को शनिवार को
एक कार्यक्रम में लोगों ने बोलने नहीं दिया, जिससे उन्हें अपना भाषण बीच
में ही छोडना पडा।
कन्हैया इन दिनों देशद्रोह के मामले में जमानत पर जेल से बाहर हैं। उन्हें
जेएनयू कैंपस में 9 फरवरी को एक कार्यक्रम में कथित रूप से राष्ट्रविरोधी
नारे लगाने के बाद राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
कन्हैया शनिवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे, जहां
उन्हें आजादी पर भाषण देना था। कन्हैया जब मंच पर पहुंचे तो लोग उन्हें हूट
करने लगे। कन्हैया ने मजाक में कहा कि जो यहां हूट कर रहे हैं वे भी ऎसा
करने के लिए स्वतंत्र हैं। देश में आजादी है। आप पर राजद्रोह का मामला नहीं
लगेगा।
जेल का अपना अनुभव साक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जेल में रहने में क्या
बुराई है महात्मा गांधी और भगत सिंह भी जेल जा चुके हैं।
जब कन्हैया से
पूछा गया कि क्या जेल जाना वह शान समझते हैं तो उन्होंने कहा कि यह दुनिया
हममें से बहुतों के लिए जेल ही है। जब लडकियों को रात में बाहर नहीं जाने
दिया जाता तो वे जेल में हैं, जब लोग बेरोजगार हों और फुटपाथ पर रहते हों
तो वे जेल में हैं। ऎसे में बडी जेल (दुनिया) की तुलना में छोटी जेल में
रहना बेहतर है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाले कन्हैया ने यह कहते हुए एक बार फिर उन पर निशाना साधा कि आज उनका जन्मदिन है लेकिन आधे लोग सडकों पर हैं और अन्य जेलों में। ऎसे में खुशियां क्यों मनाना। यदि देश की 65 फीसदी आबादी युवा है तो 65 साल का व्यक्ति उनका नेता कैसे हो सकता है। मोदी के बारे में उनकी यह टिप्पणी कई लोगों को नागवार गुजरी और वह मोदी के पक्ष में नारे लगाते हुए कन्हैया को हूट करने लगे।