सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कार्यशाला में महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 17 सितम्बर 2016, 7:22 PM (IST)

कोटा। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत नगर निगम कोटा की ओर से शनिवार को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। श्रीनाथपुरम स्थित यूआईटी ऑडिटोरियम में हुई कार्यशाला में राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। दो दिन में करीब छह हजार महिलाओं को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में बताया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त शिवप्रसाद नकाते ने बताया कि इसमें पूरी तरह स्वयं सहायता समूहों द्वारा कार्य किया जाएगा और नगर निगम द्वारा सहयोग दिया जाएगा, लेकिन जब तक जनता की इसमें भागीदारी नहीं होगी, तब तक इसकी सफलता की उम्मीद नहीं की जा सकती।