मुंबई। आगामी वर्ष 2017 में जब कर्ई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड्स घोंषित होंगे तो हो सकता है कि उनमें टॉप एक्ट्रेस का अवार्ड एक हीरो लेकर जाएगा। बॉलीवुड सूत्रों की मानें तो राजकुमार राव की अगली फिल्म का लुक देखकर तो ऐसा ही लग रहा है। राजकुमार राव एक बंगाली फिल्म आमी सायरा बानू में हिजड़े की भूमिका में नजर आयेगे।
बॉलीवुड फिल्मों में ऐसे किरदारों के साथ काफी एक्सपेरिमेंट किया है और ये
एक्सपेरिमेंट कभी भी नही भूले जा सकते है। इन किरदारों में जान थीं, तो
इन्हें निभाने वाले कलाकारों ने इसे शानदार ढंग से निभाया।
पुरानी
बॉलीवुड फिल्मों के आधार पर हमारे पास ठोस सबूत है। 1996 में एक फिल्म आई
थी दायरा। फिल्म में निर्मल पांडेय ने हिजड़ा की भूमिका निभाई थी। फिल्म की
कहानी शानदार थी और फिल्म के लिए उन्हें एक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में
बेस्ट हीरो का अवार्ड मिला था। जो उन्होंने फिल्म की हीरोइन सोनाली
कुलकर्णी के साथ शेयर किया था।
सदाशिव
अमरापुरकर
बॉलीवुड फिल्मों में ऐसे कई कलाकार
है जिन्होंने परदे पर पूरी संजीदगी के साथ हिजड़े की भूमिका निभाई सदाशिव
अमरापुरकर महारानी का किरदार, एक हिजड़े का था, जो चकले का मालिक था। इस
किरदार की वजह से फिल्म सडक़ को काफी ताऱीफ मिली थी। महारानी के रोल में
अमरापुरकर ने अपने अभिनय की ऐसी छाप छोड़ी, जिसके लिए उन्हें आज भी याद
किया जाता है। बर्बर, उत्तेजित, भावनाशून्य हिजड़ा बनकर अमरापुरकर ने लोगों
को अचंभित कर डाला था या यूं कहें कि रूह कंपा डाला था। इस फिल्म के कई
डॉयलोग आज भी लोंगो की जुबान पर याद है।
महेश मांजरेकर
महेश
मांजरेकर 2013 में आई विश्वास पाटिल की फिल्म रज्जो भले ही बॉक्स ऑफिस पर
फेल हो गई थी। परन्तु हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि महेश मांजेडक़र
द्वारा निभाया गया किरदार बेगम काफी प्रभावी था। बेगम का किरदार रिलीज के
पहले से ही काफी लोकप्रिय हो रहा था। मांजड़ेकर का किरदार भी काफी
सुर्खियां बटोरा था।
आशुतोष राणा
आशुतोष राणा बॉलीवुड के
कुछ विशेष कलाकारों में से एक हैं। यूं तो उनके द्वारा निभाया गया निगेटिव
किरदार की कोई तुलना नहीं कर सकता है, लेकिन संघर्ष और शबनम मौसी में उनका
रोल काफी मजबूत था। उनके अभिनय ने लोगों को उनसे नफरत करने को मजबूर कर
दिया था।
रवि किशन
रवि किशन ने भी बुलेट राजा में ऐसा ही एक किरदार निभाया। हालांकि उनका प्रयास सराहनीय था लेकिन इस किरदार को इतनी पहचान नहीं मिली।
परेश रावल
परेश
रावल की फिल्मों की लिस्ट से बेहतरीन अभियन या रोल ढूंढ पाना काफी मुश्किल
है। लेकिन क्या आपको 1997 में आई महेश भट्ट की फिल्म तमन्ना याद है।
तमन्ना में परेश रावल के रोल को समीक्षकों ने काफी सराहा था। इस फिल्म में
उन्होंने टिक्कू का किरदार निभाया था, जिसे काफी भावनात्मक ढ़ंग से पिरोया
गया था। इस फिल्म में पूजा भट्ट ने भी काफी मजबूत अभिनय किया था।
रवि झंकल
रवि
झंकल ने श्याम बेनेगल की फिल्म वेलकम टू सज्जनपुर में हिजड़े का किरदार
निभाया था। उनका मुन्नीबाई का किरदार, फिल्म की अहम कड़ी था, खासतौर से तब
जब वो अपने गांव से चुनाव लडऩे की ठानती हैं।
सीमा बिस्वास
सीमा
बिस्वास क्वीन्स नाम की एक फिल्म में सीमा बिस्वास ने भी ऐसी एक भूमिका
निभाई थी। वो अपने हिजड़ों के बीच सबसे फेवरिट होती हैं , क्योंकि वो कमाल
का डांस करती हैं। लेकिन तब तक जब तक उनकी कॉम्पिटीशन नहीं आ जाती।