फरवरी माह तक उदयपुर में पासपार्ट सेवा केन्द्र का संचालन होगा शुरू

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 17 सितम्बर 2016, 5:08 PM (IST)

उदयपुर। शहर के भण्डारी दर्शक मण्डप गांधी ग्राउण्ड में शनिवार को दो दिवसीय पासपोर्ट सेवा शिविर आरंभ हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के सचिव सीपीवी एण्ड ओवरसिज इण्डियन अफेयर्स डी.एम. मुले ने किया। विदेश मंत्रालय के सचिव डीएम मुले ने उदयपुर में पासपोर्ट सुविधा से संबंधित गतिविधियों के प्रति दिलचस्पी, प्रभावी पहल और हरसंभव योगदान के लिए सांसद अर्जुनलाल मीणा सहित जन प्रतिनिधियों एवं नगर निगम की भूमिका को आदर्श उदाहरण बताया और जानकारी दी कि आगामी फरवरी माह तक उदयपुर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र का संचालन आरंभ किया जाना प्रस्तावित है।

समारोह की अध्यक्षता नगर निगम के महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने कीए जबकि विशिष्ट अतिथि उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा एवं उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलचन्द मीणा थे। समारोह में सिद्धार्थ सिहागए पासपोर्ट अधिकारी विवेक जैफए बीके जैनए मिश्रा सहित पासपोर्ट सेवा और प्रशासन से संबंधित अनेक अधिकारी तथा पासपोर्ट शिविर में आए आम लोग मौजूदथे।

केंद्र को लेकर स्थानीय अधिकारीयों की बैठक
विदेश मंत्रालय में सचिव; सीपीवी एवं ओवरसिज इण्डियन अफयर्सद्ध डीण् एमण् मुले ने उदयपुर में पासपोर्ट सेवा के स्थायी केन्द्र खोलने की तैयारियों को लेकर जिला कलक्ट्री में बैठक ली और नगर निगम तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उदयपुर में स्थायी पासपोर्ट सेवा केन्द्र स्थापित करने को लेकर जारी तैयारियों की समीक्षा भी की गई।