इलाहाबाद। सपा युवा कार्यकर्ताओं ने यहां के बालसंघ चौराहे पर शिवपाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह से मांग किया कि पार्टी हित में शिवपाल को हटाया जाए और अखिलेश यादव को अध्यक्ष बनाया जाए। उन्होंने धमकी दी कि ऐसा न होने पर वह आंदोलन करेंगे। सीएम अखिलेश के समर्थकों ने उनके पक्ष में नारेबाजी भी की।
कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे कि अखिलेश भईया संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं। ये जवानी है कुर्बान, अखिलेश भईया तेरे नाम। नेताजी होश में आओ और अखिलेश यादव को अध्यक्ष बनाओ। चाचा हटाओ सपा बचाओ। सपा के युवजन सभा पूर्व अध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव हैं। उन्होंने प्रदेश का विकास किया, इसलिए उन्हें अध्यक्ष बनाया जाए। जिसने पार्टी का माहौल बिगाड़ा उसे तत्काल प्रभाव से निकाला जाए। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश को अध्यक्ष नहीं बनाया गया, तो वह मुलायम सिंह यादव के खिलाफ भी देंगे धरना।