लखनऊ। समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। उनके सामने अखिलेश के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी करके अखिलेश को अध्यक्ष बनाने की मांग की। इससे पहले सीएम अखिलेश यादव ने भी समर्थकों को अपने आवास पर बुलाकर कहा था कि शिवपाल प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे और आप लोग नेताजी को तंग न करें।