विश्‍वकर्मा पूजा के लिए मूर्ति बैठाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 17 सितम्बर 2016, 2:03 PM (IST)

मिर्जापुर। अहरौरा थानान्‍तर्गत वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर चुनार चौराहे के पास शनिवार की सुबह विश्‍वकर्मा पूजा के लिए मूर्ति बैठाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से चले लाठी डंडे में कईयों को अंदरूनी चोटें आईं हैं। पुलिस एक पक्ष से सात नामजद सहित 22 लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर लिया है। इनमें सात को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

अहरौरा के पटटीकला निवासी विजयी यादव का चुनार चौराहे के पास चाय-पान की दुकान है। यहीं पर कूदारन गांव के रामाश्रे मौर्य का मकान है। सुबह रामाश्रे विश्‍वकर्मा का मूर्ति बैठाने के लिए घर के बाद में ज़मीन समतल कर रहे थे। इस पर विजयी मूर्ति बैठाने का विरोध करने लगा। विवाद बढने पर दोनों पक्ष लाठी डंडा लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े।

मारपीट में कइयों को चोटें आईं है। मारपीट के बाद एक पक्ष के लोगों ने राजमार्ग पर चक्‍काजाम कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर आधा घंटे बाद जाम छूटा। मारपीट और जक्‍काजाम करने के मामले में पुलिस ने एक पक्ष से पवन कुमार मौर्य, रामआशीष मौर्य, रामरक्षा मौर्य, सतीष कुमार मौर्य, अतुल कुमार, नंदलाल, रामाश्रे सहित 22 लोगों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें सातों नामजद आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है।