फतेहाबाद । रंगरेलिया मनाते पकड़े गए भट्टू कॉलेज के संस्कृत के शिक्षक और कॉलेज की क्लर्क को निलंबित करने की मांग को लेकर छात्रों ने कॉलेज के गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारी छात्रों ने दोनो आरोपियों को निलंबित करने की मांग भी की और कॉलेज के प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा है। कॉलेज के छात्रों करीब 2 घंटे तक नारेबाजी भी की। छात्रों ने बताया कि उनके कालेज के संस्कृत विषय के शिक्षक धर्मसिंह और कॉलेज की क्लर्क मनीषा फतेहाबाद के होटल मे रंगरलियां मनाते पकड़े गए थे। जिन पर पुलिस की ओर से मामला भी दर्ज किया गया है