मोहाली। चंडीगढ़ ग्रुप आॅफ कालेजेज की झंजेडी काॅलेज ने सर एम विश्वेसरिया के जन्म दिवस को समर्पित दो दिवसीय इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट मुकाबलों का आयोजन किया। इन मुकाबलों में पंजाब में कई काॅलेजों के करीब 3 हजार छात्रों ने शिरकत की। इस दौरान सीजीसी के प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल और भारत रत्न अवार्डी तपश कुमार चंद्रा ने सर एम विश्वेसरिया को श्रद्धांजलि भी दी। इसके बाद सभी छात्रों की ओर से अपने प्रोजेक्टों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।