पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, हजारों लीटर पानी बहा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016, 10:00 PM (IST)

पाली। सोजत के नर्सिंगपुरा में शुक्रवार को जलदाय विभाग की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे हजारों लीटर पानी बह गया। लोगों ने इसकी सूचना जलदाय विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन करीब 2 घंटे तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उल्लेखनीय है कि जवाई पेयजल परियोजना से आ रहीइस पाइप लाइन से सोजत शहर में पानी की सप्लाई होती है।