बौंली (सवाई माधोपुर)। मोरेल नदी क्षेत्र में शुक्रवार को पशु चराने गए एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। उपखंड क्षेत्र बौंली के पीपलदा कस्बे का युवक नदी के पास पशु चराने गया था। वह वहां नहाने के लिए नदी में उतर गया और पानी में डूब गया। ग्रामीणों को पानी में युवक की लाश तैरती दिखी। इस पर तुरंत बौंली पुलिस को सूचना दी गई।
बाद में तहसीलदार देवीलाल मीना सहित पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला और सीएचसी बौंली लाया गया। ग्रामीणों ने युवक की पहचान पीपलदा निवासी सोनू सैन के रूप में की। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।