युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016, 8:37 PM (IST)

फतेहाबाद। शहर पुलिस की ओर से आज शहर मे होटलो की चैकिंग को लेकर एक अभियान चलाया गया। जिसमे महिला थाना पुलिस की ओर से शहर के 15 होटलो की चैकिंग की गई। इस चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने शहर के हिसार रोड पर स्थित एक होटल से 3 युवतियों और 3 व्यक्तियों को आपत्तिजनक हालत में पकडा।


पुलिस की ओर से उन्हें गिरफतार कर महिला थाने मे ले जाया गया। पुलिस की ओर से होटल के कमरा नंबर 101, 102 और 106 से 3 जोडो को काबू किया गया जिसमें से 2 युवतियां और 1 युवक को स्टूडेंट बताया गया हैं। दोनो के हाथ मे स्कूल बैग भी था। जिसके अंदर किताबे रखी हुई थी। होटल के द्वारा पकडे गए सभी जोडो की कोई इंट्री मौजूद नही थीं । अब पुलिस के द्वारा पकडे गई 3 युवतियों और 3 युवको पर धारा 292 और 294 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वही होटल मालिक को धारा 120बी मे लिया गया है। जिसको लेकर मामले की जांच चल रही है। एसपीओ पर नरवाल ने बताया कि पुलिस की ओर से यह अभियान जारी रहेगा।


हिसार रोड स्थित इस होटल में 3 वर्ष पहले भी एक युवती की हत्या हो गई थी जो कि संदिग्ध हालत मे होटल मे अपने प्रेमी के साथ आई हुई थी। जिसके बाद होटल मालिक और उसके साथियों पर म्रतका से दुष्कर्म करने का अरोप भी लगा था। अब भी इस होटल पर आए दिन इस तरह के मामले सामने आते रहते है।