भिवानी। कैहरपुरा गांव में एक युवक ने चुनावी रंजिश के चलते पङ रहे दबाव के
चलते अपने घर के चौबारे में फांसी का फंदा लगा कर जीवनलीला समाप्त कर ली।
मृतक की उम्र महज 23 साल थी और दो माह पहले ही शादी हुई थी। फिलहाल पुलिस
ने मृतक की जेब में मिले चार पेज के सुसाईड नोट के आधार पर दो लोगों के
खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
बताया जाता है कि जनवरी
माह में हुए पंचायत चुनावों में सरपंच पद के उम्मीदवार खङे करने को लेकर
कैहरपुरा गांव में एक ही परिवार के लोग दो गुटों में बंट गए थे। ये गुटबाजी
करीब एक माह पहले झगङे में बदल गई। आपसी लङाई का मामला अभी कोर्ट में चल
ही रहा था कि एक गुट के 23 वर्षिय प्रवीण नामक युवक ने शुक्रवार को अपने घर
के चौबारे में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। प्रवीण की जेब से
पुलिस को चार पैज का सुसाईड नोट मिला है, जिसमें दुसरे गुट को दो लोगों पर
बार-बार डराने धमकाने का आरोप लगाने और उसी से आहत होकर आत्महत्या करने की
बात लिखी है।
बताया
जाता है कि प्रवीण की शादी दो माह पहले ही हुई थी। प्रवीण काफी पढा लिखा
था और नौकरी की तलास में था। प्रवीण ने एचटेट व सीटेट क्लीयर किया हुआ था
और उसने अध्यापक की नौकरी के लिए अपलाई किया हुआ था, लेकिन परिवार की
चुनावी रंजीश ने इस भावी अध्यापक की जिंदगी लील ली। प्रवीन ने चार पैज के
सुसाईड नोट में दो लोगों के नाम लिखे हैं।
मृतक
प्रवीण के चाचा भागीरथ ने बताया कि चुनावी रंजीश के चलते दुसरे पक्ष की
तरफ से बार-बार देख लेने की धमकी दी जा रही थी। जिससे आहत होकर और दुसरे के
हाथ मरने की बजाय प्रवीन ने खुद ही मरना जायज समझा। उन्होने बताया कि
प्रवीण ने अपने घर के चौबारे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
उन्होने कहा कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देकर प्रवीण को न्याय मिलना
चाहिए।
वहीं मामले की जांच कर रहे जुई पुलिस चौकी के एएसआई सतपाल
सिंह ने बताया कि चुनावी रंजीश के चलते धमकी से आहत होकर प्रवीन ने फांसी
लगाकर आत्महत्या की है। उन्होने बताया कि सुसाईड नोट में प्रवीण ने गांव के
ही दो लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है जिनके खिलाफ
मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। उन्होने कहा कि प्रवीण के परिवार का
पहले ही लङाई झगङे का मामला कोर्ट में चल रहा है।