AAP के खिलाफ कांग्रेस का भगोडा दिवस

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016, 7:50 PM (IST)

नयी दिल्ली। डेंगू के प्रकोप से घिरी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों की कथित अनुपस्थिति के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगोडा दिवस मनाया। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में हुए प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने संकट के वक्त लोगों की मदद करने के बजाय शहर से बाहर होने को लेकर कजेरीवाल और उपराज्यपाल नजीब जंग पर हमला किया। माकन ने कहा,यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब दिल्ली वाले महामारी जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं तब मुख्यमंत्री पंजाब में ढेरा डाले हुए थे और बाद में वह बेंगलूरू चले गए।

बता दें,केजरीवाल की पुरानी खांसी को लेकर उनके गले का हाल में बेंगलूरू में ऑपरेशन किया गया है। माकन ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया फिनलैंड में छुियां मना रहे हैं और यहां तक कि उपराज्यपाल भी अमेरिका में थे। भाजपा का एक मेयर भी विदेश भ्रमण पर हैं। पार्टी ने मच्छर जनित बीमारियों से जूझ रहे लोगों की मदद करने में विफल रहने पर दिल्ली में आप सरकार और भाजपा शासित नगर निगमों के खिलाफ एक आरोप पत्र भी जारी किया है।

माकन ने मांग की कि केजरीवाल और सिसोदिया दिल्ली वापस आएं और बीमारियों से लडने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाएं। उन्होंने केंद्र सरकार से दिल्ली के अस्पतालों और दवाखानों में सेना और अर्धसैनिक बलों के डॉक्टरों और पेरामेडिकल स्टाफ को तुरंत तैनात करने तथा इन बीमारियों से पीडित लोगों को निशुल्क जांच और इलाज की सुविधा मुहैया कराने की गुजारिश की।